1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 12:16:24 PM
- फ़ोटो
PATNA : शराबबंदी के लिए रोज कसमें खा रही बिहार पुलिस के मुंशी समेत तीन पुलिस वालों को शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. तीनों पुलिस वाले थाना के पीछे ही बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पटना में शुक्रवार की रात शराब पार्टी करते तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. शास्त्रीनगर थाने में तैनात तीनों पुलिसकर्मी पाटलिपुत्र थाने के पीछे खटाल में बैठकर शराब पी रहे थे. इसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीनों को शराब के नशे गिरफ्तार कर लिया गया.
खबर के मुताबिक इस शराब पार्टी में कई पुलिसकर्मी शामिल हुए थे. गिरफ्तार किए गए पुलिस वालों में शास्त्रीनगर थाने का ASI लालू यादव, सिपाही पवन कुमार समेत एक और पुलिसकर्मी शामिल हैं.