1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Feb 12, 2020, 8:25:17 AM
- फ़ोटो
SIWAN : घर में तिलक की तैयारी चल रही थी. मंगल गीत गाए जा रहे थे. रिश्तेदारों की भीड़ थी और चारों तरफ सजावट की जा रही थी. इसी दौरान जनरेटर के तार की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई. जिसके बाद घर में हहाकार मच गया.
मामला पचरुखी थाना इलाके के आलापुर गांव की है. जहां तिलक समारोह के दौरान जनरेटर के तार की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां दो सेकेंड में गम में बदल गई. तिलक की खुशियां काफूर हो गई.
मृतक की पहचान विस्वजीत सिंह उर्फ मन्नु कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आलापुर के श्यामदेव सिंह के बड़े पुत्र निर्भय सिंह उर्फ प्रिंस का तिलक आया था. इस दौरान जनरेटर की तार के चपेट में निर्भय का छोटा भाई आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.