ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

फांसी से पहले सूखी निर्भया के दोषियों की हलक, जेल प्रशासन ने पूछी आखिरी इच्छा

DELHI: 1 फरवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. दोषियों की ओर से कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी में देरी कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: 1 फरवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. दोषियों की ओर से कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी में देरी कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. जिसमें ये कहा गया है कि 7 दिनों के भीतर दोषियों को फांसी हर हाल में हो जाए. इसी बीच तिहाड़ जेल में फांसी देने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है.


फांसी पर लटकने से पहले निर्भया केस के चारों गुनहगारों से जेल प्रशासन ने उनकी आखिरी इच्छा पूछी है. नोटिस देकर चारों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी गई है. उनसे पूछा गया है कि 1 फरवरी को तय उनकी फांसी से पहले वह अपनी अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं. इसके साथ ही उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो क्या वह उसे किसी के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं. जेल प्रशासन ने ये भी पूछा है कि क्या वो कोई धार्मिक किताब पढ़ना चाहते हैं या किसी धर्मगुरु को बुलाना चाहते हैं. इन सभी इच्छाओं को चारों गुनहगार 1 फरवरी को फांसी देने से पहले पूरा कर सकते हैं. 


वहीं फांसी पर लटकने का दिन करीब आते ही निर्भया के दोषियों के हलक सूख गये हैं. एक ने खाना छोड़ दिया है तो दूसरे की भूख कम हो गई है. ख़बरों के मुताबिक दोषी विनय ने दो दिनों तक खाना नहीं खाया था, लेकिन बुधवार को जब उसे खाना खाने के लिए बार-बार कहा गया तो उसने थोड़ा खाना खाया. वहीं मुकेश और अक्षय पर फांसी का कोई असर नहीं देखा जा रहा है. 


टैग्स