ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने राहगीरों से एप के माध्यम से अपनी बातों में फंसाकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य लोगों को अश्ली

Bihar News: पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा गिरोह के तीन शातिर बदमाश, लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ:  गोपालगंज पुलिस ने राहगीरों से एप के माध्यम से अपनी बातों में फंसाकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य लोगों को अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।


गिरफ्तार अपराधियों में कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर गांव के रवि कुमार सिंह, लोहरपट्टी गांव के आकाश कुमार और विशुनपुरा गांव के अंशु कुमार शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों के पास से लूटी गयी राशि, चाकू सहित अन्य सामान को बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुयी है। 


सदर एसडीपीओ प्रांजल बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक राहगीर से लूटपाट हुयी थी। पुलिस ने लूट की घटना का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के द्वारा राहगीरों से चाकू का भय दिखाकर कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया जाता था और ब्लैकमेल किया जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूट में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज