ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: रिसेप्शन पार्टी के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, चार लोग बुरी तरह से घायल

JEHANABAD: जहानाबाद में शनिवार की रात रिसेप्शन पार्टी के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की घटना में चार लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ह

Bihar News: रिसेप्शन पार्टी के दौरान जमकर हुई चाकूबाजी, चार लोग बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में शनिवार की रात रिसेप्शन पार्टी के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की घटना में चार लोग जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ईरकी मोहल्ले की है।


चाकूबाजी में घायल हुए लोगों में नगर थाना क्षेत्र के ऐरकी के रहने वाले फैजान मलिक, इरफान उर्फ बॉबी मलिक, समीर मलिक एवं जैद उर्फ सानू मल्लिक शामिल है। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकूबाजी की घटना से रिसेप्शन पार्टी में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। 


जानकारी के अनुसार रिसेप्शन में खाना खाने के बाद बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। सदर अस्पताल पहुंचे इरफान मल्लिक ने घटना को लेकर बताया कि उनके चचेरे भाई का रिसेप्शन पार्टी चल रहा था। इसी क्रम में एकाएक दानिश नामक व्यक्ति आया और खाना खाने के बाद झगड़ा शुरू कर दिया।


विवाद होने के बाद जब हम लोग बीच बचाव करने पहुंचे, तो चार लोगों को चाकू से बार कर जख्मी कर दिया और हथियार लहराते हुए भाग निकले। पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता