आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 24 Mar 2023 05:08:18 PM IST
- फ़ोटो
CHHAPRA: लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस पर होती है लेकिन जब पुलिस ही असुरक्षित हो जाए तो इसे क्या कहेंगे? हैरान कर देने वाला मामला छपरा से सामने आया है, जहां शातिर चोर थाने में घुसकर पुलिसकर्मी की ही राइफल ले भागे। इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। राइफल चोरी होनी के बाद बैरक में सो रहे होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस जवान को गिरफ्तार किया गया है उसी की राइफल चोरी हुई है। घटना छपरा नगर थाना का है।
दरअसल, थाने से राइफल चोरी होने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम चोरी गए राइफल की तलाश में शहर की खाक छान रही है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान भरत पंडित ड्यूटी के बाद टाउन थाना पहुंचा था और अपने रूम में सो रहा था। इसी दौरान कोई सख्स कमरे में घुस गया और राइफल लेकर फरार हो गया हालांकि होमगार्ड जवान को इसकी भनक नहीं लगी।
राइफल चोरी की जानकारी मिलते ही सारण एसपी डॉ गौरव मंगला नगर थाना पहुंचे, लेकिन उन्हें भी कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मामले में होमगार्ड जवान पर ही केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इसको लेकर होमगार्ड संघ ने आपत्ति जताई है और कहा है कि होमगार्ड जवानों से जबरन घंटों काम कराया जाता है लेकिन उनके आराम करने के लिए किसी सुरक्षित जगह की व्यवस्था नहीं की जाती है और राइफल गायब होने के बाद उल्टे उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है।