ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bettiah Crime News: बेतिया में चोरों का आतंक जारी, अधिकारी को भी नहीं बख्श रहे बदमाश, अंचलाधिकारी के आवास में चोरी

BETTIAH: बेतिया में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों की बात तो छोड़िए चोर अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है जहां नरकटियागंज

Bettiah Crime News: बेतिया में चोरों का आतंक जारी, अधिकारी को भी नहीं बख्श रहे बदमाश, अंचलाधिकारी के आवास में चोरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों की बात तो छोड़िए चोर अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है जहां नरकटियागंज  सीओ के आवास में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। 


नरकटियागंज अंचल अधिकारी सुधांशु  शेखर के सरकारी आवास में बदमाशों ने चोरी की है। सीढ़ी के सहारे कैंपस में दाखिल हुए और घर के दरवाजा की कुंडी तोड़ अन्दर प्रवेश किये। घर में घुसकर आलमीरा को तोड़ दिया और आलमीरा में रखे बैग पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया।


बता दें कि अंचलाधिकारी उस वक्त विभागीय काम से हाइकोर्ट गये हुए थे। अंचलाधिकारी  सुधांशु शेखर ने घटना के संबंध में बताया कि जब वो अपना काम निपटा कर अपने आवास बुधवार दोपहर एक बजे पहुंचे तो देखा कि घर का कुंडी टूटा हुआ है।अंचलाधिकारी ने शिकारपुर पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। सीओ ने बताया कि करीब 3- 4 हजार रूपये और एक सोने का चैन, एक चांदी का मठ्ठा सहित कुछ जरूर कागजात चोरों ने चोरी हुई हैं।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट