ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

थम नहीं रही अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें ! ईडी ने जारी किया नया समन, 26 फरवरी को होना है पेश

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार ईडी केजरीवाल को फिर नया समन जारी किया है। केजरीवाल क

थम नहीं रही अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें ! ईडी ने जारी किया नया समन, 26 फरवरी को होना है पेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार ईडी केजरीवाल को फिर नया समन जारी किया है। केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियिम यानी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सातवां समन जारी किया है और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की उस दलील को खारिज करने का काम किया है जिसमें उनकी पेशी के लिए नया नोटिस देना गलत होने की बात कही गई है, क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 


दिल्ली शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं और इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। इससे पहले बीती 14 फरवरी को भी ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन केजरीवाल छठे समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले बीती साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को भी ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।