ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार ग्रामीण घायल, तेंदुए को काबू में करने को जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां भोजपुर जिले के कोईलवर के राजपूताना पचैना गांव में सोमवार की सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार

तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार ग्रामीण घायल, तेंदुए को काबू में करने को जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां भोजपुर जिले के कोईलवर के राजपूताना पचैना गांव में सोमवार की सुबह तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी और सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। एक घायल को पटना भेजे जाने की भी सूचना है।


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि इस हमले में  स्थानीय महिला आशा देवी और अर्जुन राम समेत चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक सब्जी विक्रेता भी शामिल है। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लगी है। आरा सदर एसडीपीओ रंजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं।


इधर, इस घटना को लेकर थानेदार नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि ग्रामीणों से शुरुआती पूछताछ में गांव में सुबह छह बजे तेंदुए को देखे जाने और हमले में ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी हुई है। पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के प्रयास में लगी है। आरा और बक्सर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पटना से भी एक टीम को भेजा रहा है।