ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

तेजस्वी यादव पर आज गुजरात कोर्ट ले सकती है बड़ा फैसला, मानहानि मामले पर होगी अहम सुनवाई

PATNA : गुजरात के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि केस में अहम सुनवाई होने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी 28 जून को अद

तेजस्वी यादव पर आज गुजरात कोर्ट ले सकती है बड़ा फैसला, मानहानि मामले पर होगी अहम सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गुजरात के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े मानहानि केस में अहम सुनवाई होने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी 28 जून को अदालत तेजस्वी यादव को लेकर अहम फैसला ले सकती है। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने आज के दिन इस केस को क्लोज करने की बात कही थी। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट आज अपना अंतिम फैसला सुना सकता है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव पर गुजरात के अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में 26 अप्रैल को यह केस दाखिल किया गया थ। जिसमें पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने 28 जून को केस क्लोज करने की बात कही थी। जिसके बाद अब ये संभावना जताई जा रही है कि इस केस को लेकर आज निर्णय सामने आ सकता है। 


मालूम हो कि, तेजस्वी यादव अपने एक बयान को लेकर विवाद में घिरे हुए हैं।  तेजस्वी यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने मार्च महीने में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेहुल चौकसी पर बोलते हुए गुजराती ठग शब्द का इस्तेमाल किया जो पूरे गुजरात के लोगों का अपमान है। अहमदाबाद के ही सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने ये आरोप लगाए और केस दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में अदालत में लगातार सुनवाई की जा रही है। 


इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर हैं। ऐसे में आज गुजरात कोर्ट में सुनवाई के दौरान तेजस्वी की नजर भी इस पर टिकी होगी कि कोर्ट इस मामले में आज क्या फैसला सुनाती है। क्योंकि इसी तरह के एक मामले में सुनवाई करते हुए सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा सुनाई थी जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता चली गई।