ब्रेकिंग
लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते

‘अगर वह भ्रष्टाचार पर बोलेंगे तो सुनने वाले हंसेंगे’ उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- उन्हें बोलते हुए शर्म आनी चाहिए

PATNA: बिहार में लगातार ध्वस्त हो रहे पुलों को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार हमले बोल रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेता भी भी

‘अगर वह भ्रष्टाचार पर बोलेंगे तो सुनने वाले हंसेंगे’ उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- उन्हें बोलते हुए शर्म आनी चाहिए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में लगातार ध्वस्त हो रहे पुलों को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार हमले बोल रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेता भी भी तेजस्वी के आरोपों का माकूल जवाब दे रहे हैं। तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर कुशवाहा ने पलटवार किया है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। इस वीडियों में पुलों के गिरने की घटना को दिखाया गया है। छोटे-छोटे क्लीप के जरिए तेजस्वी ने पुल गिरने की घटनाओं को एक साथ दिखाने की कोशिश की है और डबल इंजन सरकार पर तीखा तंज किया है।


तेजस्वी ने लिखा, बिहार में पुल नहीं 𝟏𝟖 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे है। प्रतिदिन पुल गिरने के मामले में 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 & 𝐖𝐨𝐫𝐬𝐭 𝐆𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐚𝐧𝐜𝐞 के मामले में विश्वरिकॉर्ड बनाया है। विगत 𝟑 हफ़्तों में अभी तक सिर्फ़ 𝟏𝟕 ही पुल गिरे है। पुलियों के गिरने और धँसने की तो कोई गिनती ही नहीं


तेजस्वी के हमले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार पर बोलते हुए शर्म आना चाहिए। आरजेडी के शासनकाल में बिहार भ्रष्टाचार से किस तरह से त्रस्त था, जिसका आरोप अभी भी उनके ऊपर है। कई आरोप तो उनके परिवार के ऊपर साबित भी हो चुके हैं। कोर्ट ने भी उस मामले में सजा दे दी है। इसके बावजूद अगर ये लोग भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो उसे सुनने वाले लोग हंसेगे।