ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां?

युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के दौरान वह बिहार से गायब हैं। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करेगी।

बिहार न्यूज
तेजस्वी पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार में विधानसभा का उप चुनाव है और एक्सीडेंटल लीडर अपोजिशन तेजस्वी यादव लापता हैं। 


रोहित ने कहा की बिहार की जनता ने राजद कार्यालय पर तेजस्वी यादव के लापता का नोटिस चस्पा कर दिया है। लालू यादव के चार्जशीटेड क्रिमिनल तेजस्वी यादव यूरोप टूर पर हैं। रोहित ने कहा कि सुनने में यह भी आ रहा है कि तेजस्वी यादव मून पर राजद के लिए जमीन तलाशने गए हुए हैं। 


रोहित ने कहा की बांकीपुर की जनता तेजस्वी यादव और अर्बन नक्सल की गोद में खेलने वाले लोगों को फाइनल रिजेक्शन सर्टिफिकेट देने जा रही है। रोहित ने कहा की बांकीपुर,पटना और बिहार की जनता प्रधानमंत्री गणनायक नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है, और राष्ट्रीय जनता दल के युवराज-नेता प्रतिपक्ष-श्रीमान लालू प्रसाद यादव जी के चार्जशीटेड क्रिमिनल श्रीमान तेजस्वी प्रसाद यादव जी लापता हैं। पता चला है कि वो यूरोप की यात्रा पर गये हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मून पर राष्ट्रीय जनता दल के लिए जमीन तलाशने के लिए चले गये हैं।


रोहित सिंह ने पूछा कि आखिर तेजस्वी बाबू आप हैं कहा? बिहार की जनता ने अता-पता-लापता का नोटिस चस्पा कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के गेट पर यह नोटिस चिपकाया गया है। श्रीमान तेजस्वी यादव जी आप एक नॉन सिरियस राजकुमार हैं। राष्ट्रीय जनता दल के इशारों पर अर्बन नक्सल की गोदी में खेलने वाले लोगों को बांकीपुर की जनता रिजेक्ट करने जा रही है। 


बांकीपुर और बिहार का हर व्यक्ति यशस्वी प्रधानमंत्री गणनायक नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। 20 साल में राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। राजद समाप्त हो चुका, अब आपके पास कोई जमीन नहीं बची है। रोहित सिंह ने कहा कि लालू जी आपके राजकुमार ने बाकीपुर की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। फाइनली इस बार भी उन्हें बांकीपुर की जनता नमस्कार करने जा रही है। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा चुनाव जीत रहे हैं। 





टैग्स