ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

‘15 दिन में 12 पुल गिरे, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोषी..’ पुलों के लगातार गिरने पर तेजस्वी के बाद अब लालू का अटैक

PATNA: बिहार में लगातार धराशायी हो रहे पुलों को लेकर विपक्ष डबल इंजन सरकार पर हमलावर हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद उनके पिता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने राज्य और के

‘15 दिन में 12 पुल गिरे, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोषी..’ पुलों के लगातार गिरने पर तेजस्वी के बाद अब लालू का अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में लगातार धराशायी हो रहे पुलों को लेकर विपक्ष डबल इंजन सरकार पर हमलावर हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद उनके पिता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने राज्य और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। लाला प्रसाद ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार अब इसके लिए भी विपक्ष को ही दोषी कहेंगे।


सोशल मीडिया एक्स पर लालू ने एक दैनिक अखबार की हेडलाइन की कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोष भी मुगलों, अंग्रेजों और विपक्षियों को ही देंगे। कल एक ही दिन में 5 पुल ढहे। 15 दिन में 12 पुल गिर चुके है। पुलियों का कोई हिसाब-किताब नहीं’।


इससे पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी ने कहा कि तीन जुलाई को बिहार में एक दिन में पांच पुल गिर गए। 18 जून से लेकर अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इन उपलब्धियों पर खामोश हैं और सोच रहे हैं कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें?’


बता दें कि बिहार में लगातार पुलों के गिरने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार में पुल ढहने के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने पिछले दो साल में12 पुलों के गिरने का हवाला देते हुए स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश देने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। छोटे-बड़े सभी पुलों के गिरने की घटना की जांच कराने की मांग की गई है।