ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

Bihar Crime News: नालंदा में घर में घुसकर सो रहे छोटे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस एफएसएल की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात शनिवार देर रात छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में हुई।


मृतक की पहचान केशरी बिगहा निवासी 45 वर्षीय छोटे यादव, पिता साजो यादव, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुनील यादव ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश है। उन्होंने गांव के ही धीरज यादव को नामजद करते हुए कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते छोटे यादव की हत्या की गई।


परिजनों के अनुसार, छोटे यादव आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसे लेकर गांव के दो गुटों के बीच पहले से तनाव और वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भी इसी विवाद के चलते छोटे यादव के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 जुलाई की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता