ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

तेजस्वी आवास पर लालू ने बुलाई अहम बैठक, सभी MLA-MLC और सांसद को मौजूद रहने का निर्देश

PATNA: बिहार में तमाम तरह की सियासी सरगर्मियों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर दोपहर तीन बजे के बाद

तेजस्वी आवास पर लालू ने बुलाई अहम बैठक, सभी MLA-MLC और सांसद को मौजूद रहने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में तमाम तरह की सियासी सरगर्मियों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर दोपहर तीन बजे के बाद होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को रहने का निर्देश दिया गया है। 


तेजस्वी आवास पर होने वाली आरजेडी की बैठक का एजेंडा क्या है, इसका तो खुलासा नहीं किया गया है हालांकि राज्यसभा चुनाव से पहले लालू की अध्यक्ष में में होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। आज होने वाली बैठक में राज्यसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के साथ साथ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति पर बात हो सकती है।


जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद खुद इस बैठक को संबोधित करेंगे और पार्टी नेताओं को अहम टिप्स देंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद लालू-तेजस्वी के सामने अब चुनौती और भी बड़ी हो गई है। वहीं राज्यसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार से अलग होने के बाद राजद की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और विधानसभा में सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान लालू पार्टी नेताओं को अहम निर्देश जारी करेंगे।