ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

तेजस्वी की पत्नी और बेटी तक के लिए गहने-कपड़े लेकर पटना पहुंची ममता बनर्जी: लालू के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

PATNA: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज जब पटना पहुंची तो एयरपोर्ट से उनकी गाड़ी सीधे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास में पहुंच गयी. पहले से तय था कि ममता बनर्ज

तेजस्वी की पत्नी और बेटी तक के लिए गहने-कपड़े लेकर पटना पहुंची ममता बनर्जी: लालू के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज जब पटना पहुंची तो एयरपोर्ट से उनकी गाड़ी सीधे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास में पहुंच गयी. पहले से तय था कि ममता बनर्जी पटना पहुंच कर लालू यादव से मिलेंगी. उनकी मुलाकात लालू-राबड़ी के आवास 10, सर्कुलर रोड में होनी थी. लेकिन आखिरी वक्त में लालू फैमिली ने मुलाकात का जगह बदला. तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग में ममता बनर्जी से मुलाकात करने की बात तय हुई.

उपहारों का बड़ा थैला लेकर पहुंची ममता 

5, देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम के सरकारी आवास में पहले से लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव इंतजार कर रहे थे. कमरे में घुसते ही ममता बनर्जी ने लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिये. उसके बाद ममता बनर्जी ने लालू फैमिली के गिफ्ट का पिटारा खोलना शुरू किया. सबसे पहले लालू प्रसाद यादव को बंगाली सिल्क की चादर भेंट की. फिर राबड़ी देवी के लिए खूबसूरत बंगाली सिल्क की साड़ी. ममता बनर्जी तेजस्वी के लिए भी बंगाली चादर साथ लेकर आयी थीं.

तेजस्वी की पत्नी-बेटी के लिए खास गिफ्ट

ममता बनर्जी का स्पेशल गिफ्ट तेजस्वी यादव की पत्नी और बच्ची के लिए था. हालांकि वे दोनों वहां नहीं थी. लेकिन ममता बनर्जी ने गिफ्ट का पैकेट राबड़ी देवी को थमाया. कहा-तेजस्वी की शादी में नहीं आयी थी, इसलिए उसकी पत्नी औऱ बेटी के लिए मेरी तरफ से उपहार है. कोलकाता के एक नामी स्वर्णकार के यहां से आयी पोटली राबड़ी देवी को सौंपा गया. हालांकि बीच में तेजस्वी यादव बोले-पहले भी आप दे चुकी हैं, कितनी दफे दीजियेगा. लेकिन ममता बनर्जी नहीं रूकीं. 

ममता बनर्जी राबड़ी देवी के लिए एक और साड़ी साथ लेकर आयी थीं. वो पैकेट भी उन्हें दिया. हालांकि लालू परिवार ने भी ममता बनर्जी और उनके साथ आये भतीजे अभिषेक बनर्जी को सम्मानित करने की तैयारी की थी. लेकिन ममता जिस तैयारी से आयी थीं, उसके सामने लालू फैमिली की तैयारी फीकी थी. लालू परिवार ने ममता बनर्जी को साड़ी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. दोनों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी भेंट दी गयी. 

हालांकि ममता बनर्जी और लालू परिवार की मुलाकात में सियासी बातें बेहद कम हुई. ममता बनर्जी लालू प्रसाद की तबीयत का हाल लेती रहीं. कुछ देर की मुलाकात के बाद जब ममता बाहर निकलीं तो मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लालू जी की तबीयत जानने आयी थीं. लालू जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है. लालू जी और हमारे संबंध बहुत मधुर रहे हैं. 23 जून की बैठक को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि कल क्या कुछ होगा आज नहीं कह सकते हैं. बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे. बाकी बातों का जवाब कल बैठक के बाद देंगे.