ब्रेकिंग
बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

तेजस्वी के साथ पटना पहुंचे लालू यादव, छठी मईया से बिहार की उन्नति की कामना, बोले तेजस्वी- वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर दोनों राजद नेता ने मीडिया से बातचीत की। सबसे पहले लोक आ

तेजस्वी के साथ पटना पहुंचे लालू यादव, छठी मईया से बिहार की उन्नति की कामना, बोले तेजस्वी- वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर दोनों राजद नेता ने मीडिया से बातचीत की। सबसे पहले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राजद सुप्रीमों ने कहा कि छठी मईया से बिहार की उन्नति की कामना करते हैं। 


लालू ने आगे कहा कि महापर्व छठ अब अंतर्राष्ट्रीय त्योहार हो गया है। छठ व्रत को हर कोई बहुत ही श्रद्धा पूर्वक मनाते हैं। इस पर्व में पूरा परहेज करते हैं साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हैं। लालू ने छठ व्रत की तमाम बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी कहा कि बिहार की उन्नति की कामना हम छठी मईया से करते हैं। 


वही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रदेश वासियों को छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि मां छठी मईया सभी के जीवन में खुशहाली लाए। सब आगे बढ़े बिहार तरक्की करे यही कामना हम छठी मईया से करते हैं। वही अहमदाबाद में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाईनल मैच पर कहा कि वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है जिस प्रकार से टूर्नामेंट में एक भी मैच इंडियन टीम नहीं हारी है। हमको लगता है कि चैम्पियन स्टाइल में ही लास्ट मैच खत्म करना चाहिए। तीन विकेट गिरने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। जीत भारत की ही होगी।   



टैग्स