ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

तेजस्वी बोले.. बिहार में हालात बदतर है, आवश्यक संख्या में नहीं हो रही कोरोना जांच

PATNA: बिहार के कोरोना संकट के बीच राजनीति जारी. तेजस्वी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना जांच की स्थिति बहुत ही खराब है. तेजस्वी यादव ने लगातार ट्वीट कर सर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के कोरोना संकट के बीच राजनीति जारी. तेजस्वी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना जांच की स्थिति बहुत ही खराब है. तेजस्वी यादव ने लगातार ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि बिहार में हालात बदतर है. आवश्यक संख्या में जांच नहीं हो रही. टेस्टिंग किट्स और वेंटिलेटर्स उपलब्ध नहीं है. बाहर फंसे 17 लाख बिहारियों को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है, ना ही अप्रवासी कामगारों और छात्रों को वापस लाने की कोई मंशा है. सरकार पूर्णतः असहाय, असमर्थ और थकी हुई है.

राशन में हो रहा धांधली

तेजस्वी ने कहा कि चहुंओर राशन वितरण में धांधली की खबर है. लाभार्थियों को गला-सड़ा अनाज बांटा जा रहा है. क्वॉरेंटाइन केंद्रों में कोई सुविधा नहीं, जांच रिपोर्ट्स में लगातार गड़बड़ी उजागर हो रही है, सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में स्थिरता और पारदर्शिता नहीं है.

तेजस्वी ने कहा कि पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के पास ज़रूरी स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं है. वास्तविक ज़रूरतमंदों तक मदद और राहत सामग्री नहीं पहुंच रही है. बिहार में सबसे कम टेस्ट हो रहे है. बक़ौल केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बिहार का सबसे बुरा प्रदर्शन है.

टैग्स