ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

तेजस्वी बोले विवेका पहलवान पर चाचा का हाथ, उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता

PATNA : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुख्यात विवेका पहलवान के घर से वायरल हुए AK-47 रायफल को लेकर सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है. रांची में आज तेजस्वी ने कहा कि जिस पर चाचा का हाथ है,

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुख्यात विवेका पहलवान के घर से वायरल हुए AK-47 रायफल को लेकर सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है. रांची में आज तेजस्वी ने कहा कि जिस पर चाचा का हाथ है, बिहार में उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता. बिहार में सत्ता समर्थित अपराधियों को अपराध की खुली छूट मिल गयी. रांची में बोले तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे थे. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो गया है. पुलिस चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई का दिखावा कर रही है. तेजस्वी ने कहा कि जिस पर चाचा का हाथ है उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता. विवेका पहलवान के घऱ वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने जो किया है उसने साफ कर दिया है कि बिहार में अपराध क्यों बढ रहा है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के संरक्षण में IAS के पी रमैया ने अरबों के घोटालों को अंजाम दिया. सरकार भ्रष्ट अधिकारी को बचा रही है. शराब जैसा न हो गुटखे का हाल तेजस्वी यादव ने गुटखा बैन करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया. लेकिन उन्होंने आशंका जतायी कि इसका भी हश्र शराबबंदी की तरह होने वाला है. नीतीश कुमार ने शराब बैन कर दिया है लेकिन पूरे राज्य में धड़ल्ले से शराब मिल रही है. तेजस्वी को मिला झारखंड में सीट बंटवारे पर बातचीत का जिम्मा झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की पार्टियों से बात करने का जिम्मा लालू यादव ने तेजस्वी को सौंपा है. तेजस्वी ने कहा कि वे सभी विपक्षी पार्टियों से बात कर भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे. राजद महागठबंधन में बना रहेगा. तेजस्वी के नेतृत्व में झारखंड में राजद का चुनावी अभियान जल्द शुरू होने वाला है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता