ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

तेजस्वी ने कृषि विभाग को बताया सबसे ज्यादा भ्रष्ट, भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल को दी इस्तीफा देने की नसीहत

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की नीतीश सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कृषि विभाग को सबसे भ्रष्ट बताया है। वहीं उन्होनें कहा कि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की नीतीश सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कृषि विभाग को सबसे भ्रष्ट बताया है। वहीं उन्होनें कहा कि सरकार में अफसरशाही हावी है । वहीं उन्होनें अधिकारि्यों की शिकायत करने वाले मंत्री को इस्तीफा दे देने की नसीहत दी है।


तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के कृषि विभाग पर बड़ा हमला बोलते हुए सभी  विभागों में सबसे ज्यादा भ्रष्ट बताया है। कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार को लपेटे में लेते हुए उन्होनें कहा कि बोलते ज्यादा हैं काम कुछ नहीं करते। किसानों को उनके फसलों का मुआवजा तक मिल पा रहा। उन्होनें कहा कि दीयर इलाकों में अगलगी की घटनाओं से हुई क्षति का मुआवजा भी सरकार किसानों को दे पाने में असमर्थ है। लाखों हेक्टेयर में खेती नहीं हो पा रही लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।


वहीं बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल के सीएम नीतीश कुमार से अधिकारियों के शिकायत के  मुद्दे पर  कहा कि हम तो पहले से ही कहते आए हैं कि बिहार में अफसरशाही हावी है, मंत्री जी ने उसपर मुहर लगा दी है। उन्होनें मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि अगर अधिकारी नहीं सुनते तो फिर आप काहे के मंत्री है इस्तीफा दे दीजिए। मलाई खाने के लिए मंत्री बने हुए हैं। 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता