1st Bihar Published by: Updated Jan 22, 2020, 9:18:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास 10 सर्कुलर रोड पर बेसहारों के बीच कंबल वितरण किया है। तेजस्वी यादव ने भीषण शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड के बीच आसपास रहने वाले गरीब परिवार और उनके बच्चों के बीच कंबल बांटा। इस ठंड में कंबल पाकर लोगों ने गर्मी का अहसास किया और उन्हें दिल से दुआ दी।
तेजस्वी आम लोगों से लगातार जुड़े रहते हैं।हालांकि यह पहली बार है की तेजस्वी यादव अपने आवास पर इस तरीके से मजबूर बेसहारा लोगों के बीच कंबल बांट रहे हैं। इसके पहले कई मौके पर तेजस्वी यादव आम लोगो के बीच पहुंच उनकी समस्या सुनते आए हैं।
तेजस्वी लोगों से खुद को कनेक्ट करने के लिए अचानक ही कुछ ऐसा करते हैं कि लोग देखते रह जाते हैं। कुछ उसी अंदाज में तेजस्वी ने आच अचानक अपने आवास पर गरीबों को बुला कर कंबल बांटा। इस मौके पर कंबल पाकर लोग खुश नजर आए और उन्हें दिल से दुआ दी।