ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से प्रेम संबंध के बाद मंदिर में शादी कर ली। पंचायत के फैसले के बाद हुई इस शादी ने रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर कई सवाल खड़े

अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News: पति, पत्नी और दोस्त… फिर प्यार का ऐसा मोड़ आया कि रिश्तों की सारी सीमाएं टूट गईं और कहानी सीधा शादी तक पहुंच गई। बिहार के रोहतास जिले से सामने आया यह मामला हर किसी को हैरान कर रहा है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से मंदिर में शादी रचा ली।


जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। नटवार थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपने करीबी दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था। इसी दौरान युवक की दोस्त की पत्नी से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और फिर यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया।


बताया जाता है कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी और शादी के बाद उसका पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। वहीं उसका दोस्त भी दिल्ली में ही रहता था, जिससे तीनों के बीच अक्सर मुलाकात होती रहती थी। इसी दौरान युवक और महिला एक-दूसरे के करीब आ गए और साथ रहने का फैसला कर लिया।


कुछ समय पहले पति अपनी पत्नी को लेकर गांव लौट आया था, लेकिन बाद में वह काम के सिलसिले में गुजरात चला गया। इसी दौरान महिला अपने मायके में रहने लगी। तभी युवक दिल्ली से उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। दोनों का मिलना जारी रहा, लेकिन इस बात की जानकारी महिला के पति को लग गई।


गुरुवार की देर रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और महिला के पति व परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर गांव में रात भर पंचायत बैठी, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई।


पंचायत में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही। इसके बाद गांव के बुजुर्गों और सरपंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।


शुक्रवार की सुबह इस पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पंचायत के फैसले के बाद दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी कराई गई। मंदिर में दुर्गा देवी को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह की रस्म पूरी की।


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस शादी के दौरान महिला का पहला पति भी मौजूद रहा और उसने पूरे घटनाक्रम को देखा। महिला का एक पांच साल का बेटा भी है, जो अब अपनी मां के साथ रह रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पंचायत के जरिए समझौता कर दिया गया था। हालांकि इस बार मामला अलग दिशा में गया और अंत में शादी के रूप में सामने आया।