ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

बिहार सरकार के पास मजदूरों को लाने के लिए बस नहीं, तेजस्वी बोले.. हम देंगे 2 हजार बसें

PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को लाने के लिए 2 हजार बस देने को तैयार है. इन बसों को कब भेजना है इसको लेकर मुझे बताया जाए.<strong

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को लाने के लिए 2 हजार बस देने को तैयार है. इन बसों को कब भेजना है इसको लेकर मुझे बताया जाए.

सरकार लाने में सक्षम नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने असमर्थता जताते हुए कहा है कि बाहर फंसे मज़दूरों को वापस लाने के लिए सरकार के पास बसें नहीं है. हम सरकार को 2000 बसें सुपुर्द करने के लिए तैयार है. वो नोडल और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में इन बसों का प्रयोग कर सकते है. बसें पटना में कब भेजनी है बताया जाए. 

हमको श्रेय नहीं चाहिए

 तेजस्वी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी, विपक्ष सरकार को 2000 बस दे रहा है. बसें ले लीजिए और हमारे गरीब बिहारी भाइयों को ले आइए. भले इसका श्रेय भी आप ले लीजिए. हमें कोई आपत्ति नहीं. लेकिन कृपया कर के तत्काल प्रभाव से कुछ किजीए. कितना सोचेंगे. ये सोचने का समय नहीं कर्तव्य करने का समय है.


पप्पू यादव ने दी 30 बसें

कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए पप्पू यादव ने 30 बसें दे दी है. इसके लेकर पप्पू ने कहा कि  बिहार सरकार के पास धन नहीं है, मैं तन-मन-धन से हर बिहारी को बिहार लाने को प्रतिबद्ध हूं. कोटा से छात्रों को लाने के लिए वहां 30 बस लगवा दिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत से आग्रह है कि वह बस सेनेटाइज करवा कर छात्रों की सुरक्षित यात्रा का इंतज़ाम सुनिश्चित कराएं. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार मेरे समक्ष आत्मसमर्पण कर दे. मैं पूरे देश में फंसे एक-एक बिहारी को ले आऊंगा. धन नहीं है, पर मन है, दिल है. मेरी हर सांस,हर रिश्ता,हर संबंध बिहार के लिए समर्पित है.  मैंने मित्र के सहयोग से कोटा में बस का इंतज़ाम सुनिश्चित किया है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण बिहार के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं. लेकिन बिहार सरकार ने साफ कर दिया था कि वह छात्रों को नहीं लाएगी. इसको लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई थी. बिहारी छात्रों और मजदूरों को लेकर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है.  


टैग्स