ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत; ट्रक में भी लगी आग

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफतार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौ

तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत; ट्रक में भी लगी आग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफतार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक में भी आग लग गई और पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक रेलवे गुमटी नंबर 106 के समीप स्थित जमाल पेट्रोल पंप के पास का है। जहां कांटी के तरफ़ से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई।


वहीं, इस घटना के बाद अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के शिकार हुए दोनों युवक पूर्वी चंपारण के मधुबन गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने ने बाद पुलिस भी पड़ताल में लगी हुई है। 


सूचना पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस ने मामले की जांच कर दोनो डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कांटी थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई है ।पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।