ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

तेज रफ़्तार का कहर ! पिकअप वैन ने 5 लोगों को कुचला, एक की मौत

DEVGHAR : देशभर में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

तेज रफ़्तार का कहर ! पिकअप वैन ने 5 लोगों को कुचला, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DEVGHAR : देशभर में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला देवघर से सामने आ रहा है। जहां पिकअप वैन ने 5 लोगों को कुचल डाला है। जिसमें एक की व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर घाटघर के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वैन ने पैदल जा रहे पांच लोगों को पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। 


मृतक की पहचान तफजुल अंसारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कुंडा थानाक्षेत्र के खगड़ा गांव का रहने वाला था। वहीं घायलों में महबूब अंसारी, तनवीर हुसैन, रियाज अंसारी और फिराक अंसारी शामिल हैं। सभी खगड़ा गांव के ही रहने वाले हैं।  इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर चिकित्सा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।


उधर, घटना के संदर्भ में घायल रियाज अंसारी ने बताया कि सभी लोग सुबह की नमाज अदा करने के बाद करीब सुबह 6 बजे सड़क किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक पिकअप वैन का चालक पीछे से सभी को धक्का मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में तफजुल की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एएसआई चुनु मंडल व अन्य पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।