ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों कि जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों कि जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत अंतर्गत कुश्ती ढाला के समीप NH-28 ओर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई।


स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी गस्ती कर रहे तेघड़ा थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायल युवक को इलाज हेतु तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से धनकौल पंचायत के वार्ड संख्या 11 विषहर स्थान निवासी गुलो महतो के 54 वर्षीय पुत्र  शिवचंद्र महतो के रूप में हुईक्षेत्र संख्या-18 जिला परिषद सदस्य है।


स्थानीय लोगों ने बताया यह बछवारा से तेघड़ा की और अपनी निजी मोटरसाइकिल वहां से आ रहे थे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई । घटनास्थल से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की खबर लगते ही क्षेत्र मे गमगीन माहौल उत्पन्न हो गया। बता दें कि अज्ञात वाहन और मोटर साइकिल की आमने सामने की टक्कर मे जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां आनन फानन मे स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तेघरा लाया 


जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही घटना की खबर सुनते ही लोगो की भीड अनुमंडल अस्पताल तेघरा मे भीड़ उमर पड़ा।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गयी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचे। तेघरा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता