Hindi News / news / तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत,...

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 22, 2020, 3:47:32 PM

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया जिससे एक मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा मंझौल मुख्य पथ की है. मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी अर्जुन सदा के रूप में की गई है. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गम्हरिया से मोसना आ रहे थे. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों को रौंद दिया जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.


वहीं मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर किसी तरह खदेड़ कर ट्रक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. फिलहाल गढ़पुरा थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.