ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

तेजप्रताप ने तय कर ली अपनी राजनीतिक राह, राबड़ी देवी से मिले बगैर पहुंचे गांधी मैदान

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार में हाशिए पर जा चुके तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीति की राह तय करनी है. तेज प्रताप आज से अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले

तेजप्रताप ने तय कर ली अपनी राजनीतिक राह, राबड़ी देवी से मिले बगैर पहुंचे गांधी मैदान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार में हाशिए पर जा चुके तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीति की राह तय करनी है. तेज प्रताप आज से अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले नई शुरुआत कर रहे हैं. इसके लिए वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे हैं और वहां माल्यार्पण किया है. 




पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पहुंचे तेज प्रताप यादव को लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि वह जब अपने स्टैंड रोड आवाज से निकलेंगे तो मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेने 10 सर्कुलर आवाज जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मीडिया का भारी जमावड़ा राबड़ी आवास के बाहर था, क्योंकि यह चर्चा थी कि तेज प्रताप रविवार की शाम पटना पहुंची अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात करने जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तेजप्रताप आज जेपी की प्रतिमा के पास पहुंचे हैं और वहां अपने समर्थकों के साथ मिलकर माल्यार्पण किया है. 


इसके पहले तेज प्रताप यादव ने पार्टी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट और अन्य सवालों को खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया था कि मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है. हालांकि तेज प्रताप यादव ने आज आयोजित जन शक्ति यात्रा को लेकर यह कहा था कि तेजस्वी यादव अगर चाहे तो वह इस यात्रा में शामिल हो. मीडिया के जरिए उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी को यात्रा में शामिल होने का ऑफर दिया था.