ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

तमिलनाडु के ब्राह्मण युवाओं को अपने राज्य में नहीं मिल रही दुल्हन, यूपी बिहार में कर रहे शादी के लिए दुल्हन की तलाश

DESK : तमिलनाडु में ब्राह्मण युवाओं को इस समय अपने लिए दुल्हन तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक ब्राह्मण संगठन के अनुसार राज्य में करीब 40 हजार से अधिक ऐसे य

तमिलनाडु के ब्राह्मण युवाओं को अपने राज्य में नहीं मिल रही दुल्हन, यूपी बिहार में कर रहे शादी के लिए दुल्हन की तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : तमिलनाडु में ब्राह्मण युवाओं को इस समय अपने लिए दुल्हन तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक ब्राह्मण संगठन के अनुसार राज्य में करीब 40 हजार से अधिक ऐसे युवा में जिन्हें यह समस्या हो रही है. इसके लिए संगठन ने उत्तर प्रदेश और बिहार में एक विशेष अभियान की शुरुआत की भी की है. इस अभियान को तमिलनाडु ब्राह्मण एसोसिएशन (थंब्रास) ने शुरू किया है.


आपको बता दें कि एसोसिएशन के अध्यक्ष एन नारायणन ने संगठन की मासिक पत्रिका के नवंबर अंक में एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है, 'हमने अपने संगम की ओर से एक विशेष अभियान शुरू किया है.' उन्होंने कहा कि मोटा अनुमान है कि 40 हजार से अदित तमिल ब्राह्मण पुरुषों का विवाह नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें तमिलनाडु में उपयुक्त रिश्ता नहीं मिल पा रहा है.


अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे लोगों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है. आंकड़ों की बात करें तो अगर तमिलनाडु में 10 ब्राह्मण युवा विवाह योग्य हैं तो केवल छह लड़कियां हैं. नारायणन ने कहा कि इस अभियान को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली, लखनऊ और पटना में इस अभियान के लिए समन्वयकों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा इन सबके समन्वय के लिए मुख्यालय पर एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा.


वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नारायणन ने कहा कि हम इस काम के लिए लखनऊ और पटना में संपर्क बनाए हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि संबंध में वो अपनी ओर से काम शुरू भी कर दिए हैं. आपको बता दें कि संगठन की ओर से तमिल ब्राह्मण युवाओं के विवाह के लिए अभियान शुरू करने का कुछ ब्राह्मणों ने स्वागत किया है तो कुछ ने इससे अलग विचार भी व्यक्त किए हैं.


टैग्स