ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों पर निकली वैकेंसी रद्द, लगातार विरोध के बाद नोटिफिकेशन जारी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों के लिए जो वैकेंसी निकाली गयी थी उसे कैंसिल कर दिया गया है। इस बहाली के निकाले जाने के बाद लगातार विरोध हो

स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों पर निकली वैकेंसी रद्द, लगातार विरोध के बाद नोटिफिकेशन जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों के लिए जो वैकेंसी निकाली गयी थी उसे कैंसिल कर दिया गया है। इस बहाली के निकाले जाने के बाद लगातार विरोध हो रहा था। दरअसल जनरल कैटेगरी के लिए एक भी सीट नहीं दी गयी थी। इसी बात को लेकर इसका विरोध हो रहा था। 


बिहार के स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के 4500 पद पर बहाली निकाली गयी थी जिसे आज रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। काफी फजीहत के बाद स्वास्थ्य विभाग में निकली वेकेंसी को रद्द कर दिया गया।


बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों के विरुद्ध प्रकाशित विज्ञापन को अपरिहार्य कारणवश रद्द कर दिया गया है। अब इन पदों पर भर्ती फिर से शुरू होगी या नहीं इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर कुछ दिनों बाद सूचना जारी की जाएगी। इस बहाली के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को यह सलाह दी गयी है कि वो समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों पर निकली वैकेंसी रद्द, लगातार विरोध के बाद नोटिफिकेशन जारी

स्वास्थ्य विभाग में 4500 पदों पर निकली वैकेंसी रद्द, लगातार विरोध के बाद नोटिफिकेशन जारी





टैग्स