ब्रेकिंग
मोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई मोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगी को बनाया निशाना; महिला-बच्चे समेत कई यात्री हुए घायल

PATNA : बिहार में ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में अब एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने एक और ट्रेन को अपना निशाना बनाया है। जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतं

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगी को बनाया निशाना; महिला-बच्चे समेत कई यात्री हुए घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में अब एक बार फिर असमाजिक तत्वों ने एक और ट्रेन को अपना निशाना बनाया है। जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। असमाजिक तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगियों को निशाना बनाया और तीन बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।इस हमले में कई यात्री जख्मी हो गए। उस घटना को समस्तीपुर रेल मंडल में सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। 


दरअसल, समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी-ककरघट्टी स्टेशन के बीच नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। ट्रेन अपनी रफ्तार में बढ़ रही थी और यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठकर सफर का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पथराव शुरू हो गया और एसी बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और इस हमले में कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। जब ट्रेन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो इन घायलों का इलाज किया गया। वहीं पथराव की इस घटना से ट्रेन में अफरातफरी मच गयी और यात्री भयभीत हो गए। लोगों ने इस घटना की तस्वीरें अपने मोबाइल में भी कैद की है। 


बताया जा रहा है कि, ट्रेन में पथराव शुरू हुआ तो एसी बोगी के शीशे फूटने लगे। अपनी सीट पर बैठे यात्री कुछ सोच पाते कि इससे पहले शीशों के टुकड़े छिटककर उन्हें जा लगे। एक महिला यात्री की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक खिड़की के शीशे पथराव से टूटे और उनके टुकड़े आंखों में आकर लग गये। अब बहुत पीड़ा हो रही है। वहीं जख्मी यात्रियों में कुछ ऐसे भी थे जिन्हें पता चला कि इलाज के लिए अभी यहीं उतरना होगा और सफर रोकना होगा तो वो राजी नहीं हुए। जिसके बाद समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उनका इलाज किया गया।