ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सावन-भादो के बाद पितृपक्ष का फार्मूला, सुशील मोदी ने कहा पितृपक्ष के कारण छायी मंदी, बिहार में घट गयी गाड़ियों की सेल

DESK: देश में छायी मंदी का असर बिहार में दिखने लगा है. बिहार में चार पहिये गाड़ियों की बिक्री में 15 फीसदी कमी आ गयी है. सावन-भादो के कारण मंदी का फार्मूला देकर विवादों में फंसे बिहार

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: देश में छायी मंदी का असर बिहार में दिखने लगा है. बिहार में चार पहिये गाड़ियों की बिक्री में 15 फीसदी कमी आ गयी है. सावन-भादो के कारण मंदी का फार्मूला देकर विवादों में फंसे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अब एक नया फार्मूला दे दिया है. सुशील मोदी ने कहा है कि पितृपक्ष और खरमास के कारण मंदी छायी है, खरमास खत्म होते ही गाड़ियों की बिक्री बढ़ जायेगी. डिप्टी सीएम के सामने कारोबारी बोले-ऐसी मंदी कभी नहीं देखी दरअसल डिप्टी सीएम ने आज बिहार भर के वाहनों की डीलरों की बैठक बुलायी थी. बैठक में पटना में टाटा के डीलर गिन्नी मोटर्स के प्रतिनिधि ने कहा कि उन्होंने 18 सालों में इतनी भीषण मंदी कभी नहीं देखी. पिछले साल की तुलना में इस साल उनके शो रूम से वाहनों की बिक्री 60 फीसदी गिर गयी है. सरकार को तत्काल राहत का इंतजाम करना चाहिये. सभी डीलरों ने रजिस्ट्रेशन कॉस्ट और वाहन पर लग रहे  GST को तत्काल कम करने का सुझाव दिया. परिवहन सचिव ने भी माना चार पहियों की बिक्री कमी बैठक में मौजूद परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने भी माना कि बिहार में चार पहिये वाहनों की बिक्री में कमी पिछले साल एक महीने में 2300 ट्रक बिके थे. इस साल उसी अवधि में सिर्फ 2 हजार ट्रक बिके हैं. हालांकि बिहार में दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की बिक्री बढ गयी है. तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 50 फीसदी का ग्रोथ हुआ है. सुशील मोदी ने पितृपक्ष को जिम्मेवार बताया डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि वाहन की बिक्री कम होने के पीछे कई कारण हैं. पितृपक्ष और खऱमास के कारण भी मंदी का माहौल है. खऱमास खत्म होते ही बिक्री सुधर जायेगी. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में गाड़ियों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आयी है. लेकिन उन्होंने GST कम करने की किसी संभावना से इंकार कर दिया. डिप्टी सीएम ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे. बैंक के ब्याज और इंश्योरेंस के दर में कमी करने पर विचार होगा. झारखंड से रजिस्टर्ड गाडिया बिहार में नहीं चलेंगी डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि झारखंड से रजिस्टर्ड गाडियों को बिहार में नहीं चलने दिया जायेगा. झारखंड में रजिस्टर्ड गाडियों का बिहार में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सरकार ने समय सीमा तय कर रखी है. अगर वाहन मालिक ने उस समय के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो उनकी गाड़ी बिहार में नहीं चलने दी जायेगी. राज्य सरकार इसके लिए जांच अभियान और तेज करने जा रही है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता