ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछा सवाल, कहा- बिना पढ़ाई-लिखाई और नौकरी के कैसे बन गये 52 संपत्तियों के मालिक?

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी सहित लालू परिवार के आधा दर्जन लोग भ्रष्टाचार म

सुशील मोदी ने तेजस्वी से पूछा सवाल, कहा- बिना पढ़ाई-लिखाई और नौकरी के कैसे बन गये 52 संपत्तियों के मालिक?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी सहित लालू परिवार के आधा दर्जन लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव से यह पूछा कि एक लाख रुपये में करोड़ों की कंपनी के मालिक वे कैसे बन गये? बिहार के डिप्टी सीएम से यह भी पूछा कि सगुना मोड़ पर 750 करोड़ का मॉल बनाने के लिए पैसे कहां से आए? ना उन्होंने पढ़ाई की और ना ही नौकरी लेकिन 33 साल में 52 संपत्ति के मालिक तेजस्वी कैसे बन गये।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने गरीबों-पिछड़ों को गुमराह कर सत्ता पायी और इसका दुरुपयोग केवल सम्पत्ति बनाने में किया। उनका परिवार देश के सर्वाधिक भ्रष्ट राजनीतिक परिवारों में है। इससे बिहार शर्मसार है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने न पढाई पूरी की, न कोई नौकरी की और न उनके माता-पिता के पास कोई पुश्तैनी सम्पत्ति थी। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि वे 33 साल की उम्र में 52 बहुमूल्य सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए? 


उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जिन लोगों की करोड़ों रुपये की कीमती जमीन एके इन्फो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नाम लिखवायी गई, उस कंपनी को तेजस्वी यादव ने मात्र एक लाख रुपये में कैसे खरीद लिया? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पटना के सगुना मोड़ इलाके में 750 करोड़ रुपये का जो बहुमंजिला मॉल बनवा रहे थे, उसके लिए इतने पैसे कहाँ से आये, यह जानकारी बिहार की गरीब जनता से क्यों छिपायी गई?  सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं और राबड़ी देवी सहित परिवार के आधा दर्जन लोग भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं। इनमें से किसी को अदालत ने बरी नहीं किया।

टैग्स