ब्रेकिंग
बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

सुशांत सुसाइड केस: जांच के लिए बिहार ने भेजा IPS ऑफिसर को मुंबई, पटना सिटी एसपी रवाना

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस ने एक आईपीएस ऑफिसर को मुंबई भेजा है. इससे जांच में और तेजी आएगी. पटना के पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंब

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए अब बिहार पुलिस ने एक आईपीएस ऑफिसर को मुंबई भेजा है. इससे जांच में और तेजी आएगी. पटना के पटना मध्य के सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया है. वह मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे. अभी अधिक कुछ बता नहीं सकते. पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है. अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. 

इसको भी पढ़ें: सुशांत के नाम से नहीं था कोई सिम कार्ड, जो नंबर इस्तेमाल करते थे उसका CDR निकालेगी बिहार पुलिस

लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं. जिसके बाद बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि रिया के खिलाफ कई सबूत बिहार पुलिस को मिले हैं. उममें रिया से पूछताछ जरूरी हो गई है. बिहार पुलिस कई दिनों से मुंबई पुलिस के सहयोग नहीं करने के बाद भी इस केस में कई लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावे कई अहम सबूत जुटाई है. 


मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रही रिया

बताया जा रहा है कि फरार रिया किसी से मोबाइल पर बात नहीं कर रही है. उसको डर है कि कही बिहार पुलिस उसके लोकेशन पर पहुंच जाएगी और उसको गिरफ्तार कर सकती है. कई दिनों के बाद कल वीडियो जारी किया और फिर लापता हो गई है. बिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर गई, लेकिन वह फरार मिली. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने  पटना में रिया, उसके पिता,मां, भाई समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है. जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिया पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रूपए दूसरे खाता पर ट्रांसफर करने का भी आरोप है. इसके अलावे सुशांत का मोबाइल, लैपटॉप भी अपने पास रखी है. 



टैग्स