ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सुशांत केस की CBI जांच से बिहार पुलिस पर भड़के संजय राउत, DGP गुप्तेश्वर पांडेय को बताया BJP का आदमी

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच होने से शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत भड़के हुए हैं. संजय राउत ने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और दोनों पर ही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच होने से शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत भड़के हुए हैं. संजय राउत ने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और दोनों पर ही साजिश का आरोप लगाया है. यही नहीं संजय राउत ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को बीजेपी का आदमी करार दिया है. राउत ने कहा कि गुप्तेश्वर पांडेय पर 2009 में कई गंभीर आरोप लग चुके हैं.

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कई भड़ास निकाली है. संजय राउत ने लिखा है कि जांच अब सीबीआई के हाथ में पहुंच गई है. मुंबई पुलिस की जांच शुरू करने के दौरान बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की मांग कर दी. बिहार सरकार की शिकायत है कि मुंबई पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है. इसलिए इस केस को सीबीआई को सौंपा जाए और तुरंत ही केंद्र सरकार ने इसको स्वीकृत कर लेती है. 


संजय राउत ने कहा कि अगर मुंबई पुलिस के हाथ में केस होता तो कोई आसमान टूट नहीं जाता. किसी मुद्दे का राजनीतिक करना यह गलत है. ऐसा लगता है कि पहले से इसकी पटकथा लिखी जा चुकी थी. इसको लेकर महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश रची जा रही है. संजय राउत ने मुंबई पुलिस की तारीफ की और कहा कि मुंबई पुलिस दवाब का शिकार नहीं होती है. यह पूरी तरह से प्रोफेशनल है.शिना बोरा हत्या कांड, 20/11 के दोषियों और कसाब को फांसी के फंदे तक लटवाया है. सवाल उठाना मुंबई पुलिस का अपमान है.