ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर के रास्ते में बदमाशों ने विकास मित्र को चाकू से गोदा, मौके पर हुई मौत

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रात का अंधेरा हो या दिल का उजाला अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इन अपराधियों को अरे

सुशासन की सरकार पर सवाल ! घर के रास्ते में बदमाशों ने विकास मित्र को चाकू से गोदा, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रात का अंधेरा हो या दिल का उजाला अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इन अपराधियों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम लगातार योजना बना रही है। लेकिन, इसके बाबजूद क्राइम के मामलों में कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने एक विकास मित्र की हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के करहिया गांव के पास बदमाशों ने एक विकास मित्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस विकास मित्र की पहचान योगेंद्र मांझी के रूप में हुई है जो प्रखंड के जमुआ और गुआबारी पंचायत के प्रभार में थे। यह अपने घर जाने के लिए ढाका से बस से निकले थे। जहां बघवा पोखर के समीप बस से  उतरकर पगडंडी रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि, शनिवार की सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने उनके शव को देखा। इसकी सूचना स्वजनों को दी। जिसके बाद  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम ने घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 


इधर, इस घटना से नाराज लोगों ने ढाका-घोड़ासहन मार्ग को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिकरहना अनुमंडल की पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पुलिस के तरफ से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। लोगों के तरफ से इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की जा रही है।