Hindi News / news / मुजफ्फरपुर के नवरूणा कांड पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जांच के...

मुजफ्फरपुर के नवरूणा कांड पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जांच के लिए CBI को दी गयी समय सीमा हुई समाप्त

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 20, 2019, 9:25:06 PM

मुजफ्फरपुर के नवरूणा कांड पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जांच के लिए CBI को दी गयी समय सीमा हुई समाप्त

- फ़ोटो

DESK: मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित नवरुणा मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की डेडलाइन समाप्त हो गयी है. सर्वोच्च न्यायालय बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेगा. देखना होगा कि सीबीआई बुधवार को कोर्ट में क्या रिपोर्ट पेश करती है. CBI को दिया गया था तीन महीने का वक्त दरअसल इससे पहले 10 मई को सुप्रीम  कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने मामले की जांच कर रही CBI को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन महीने में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा था. लेकिन पिछले तीन महीने में सीबीआई की कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिली है. इससे इतना तो दिख रहा है कि सीबीआई को कोई सफलता नहीं मिली है. देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में CBI की ओर से क्या कहा जाता है. क्या एक बार फिर से कुछ और वक्त मांगा जाता है या फिर जांच से संबंधित रिपोर्ट पेश किया जायेगा. मुजफ्फरपुर का बहुचर्चित नवरूणा कांड मामला 18 सितंबर 2012 का है. मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के जवाहर लाल रोड से नवरूणा का अपहरण कर लिया गया था. ढ़ाई महीने बाद उसका कंकाल घर के पास नाले की सफाई के दौरान मिला. डीएनए जांच में कंकाल नवरूणा का ही पाया गया. मामले में कई बड़े लोगों की संलिप्तता के आरोप लगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस कांड की जांच सीबीआई ने शुरू की. लेकिन सीबीआई को भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि इससे पहले कोर्ट में पेश की गयी रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा था कि अपहरण के 50 दिनों तक नवरूणा जीवित थी. लेकिन वो कहां थी, उसके अपहर्ता कौन थे, अपहर्ताओं का मकसद क्या था. सीबीआई को इन सवालों के जवाब नहीं मिल पाये हैं.