ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

बाइक के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

SUPAUL : जिले के हुलास गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल से दहेज़ में बाइक नहीं मिलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. फिर उस सनकी पति ने खुद क

बाइक के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  जिले के हुलास गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल से दहेज़ में बाइक नहीं मिलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. फिर उस सनकी पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सुपौल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां हुलास गांव में ससुराल से बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि हुलास गांव के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले मोहन कामत की बेटी सोनी देवी की शादी साल 2018 में सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के भेलाही गांव के रहने वाले चंदन कामत से हुई थी.


मृतका सोनी की मां ने बताया कि सोनी के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं और घर पर सोनी उसकी मां और एक छोटा भाई रहता था. शादी में बकाया मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज सोनी के पति चंदन ने रविवार की देर रात ससुराल पहुंचकर मोटरसाइकिल की मांग करने लगा, जिस पर उससे कहा कि सोनी के पापा आ रहे हैं. इस बार जरूर मोटरसाइकिल दे देंगे. लेकिन चंदन मोटरसाइकिल नहीं मिलने से आक्रोशित हो गया और अपने कमर से पिस्तौल निकालकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी. गोली सोनी के कनपटी पर जा लगी. गोली लगते ही सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.


इस घटना के बाद हल्ला होने पर चंदन वहां से फरार हो गया. हालांकि सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस चंदन कामत को खोजते हुए सुपौल के भेलाही उसके घर तक पहुंची. लेकिन भेलाही उसके घर पर सभी लोग फरार हैं. वहीं कुछ घंटे बाद ही लड़की के घर से कुछ दूरी पर एक शव मिलने की सूचना मिली जब उसकी पहचान की गई तो वह चंदन कामत का ही शव निकला. उसे भी गोली लगी थी और पिस्टल उसके हाथ में ही था.


सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है. पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली. अनुसंधान के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. 

टैग्स