ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

फरार आरोपियों के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिस, पोस्ट ऑफिस घोटाले में डाक बाबू समेत दो के घर लगाया नोटिस

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में पोस्ट ऑफिस घोटाले के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया। ढोल-नगाड़े के साथ की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पोस्ट ऑफिस घोटाले के मामले में फरार चल रहे डाक बाबू समेत दो आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया है। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक मुनादी कर लोगों को भी जानकारी दी गई।


मोतिहारी के जितना थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत यह कार्रवाई की। पहला मामला जितना थाना कांड संख्या-25/26 से जुड़ा है, जिसमें पोस्ट ऑफिस का पैसा लेकर फरार होने के आरोपी डाक बाबू हरिशंकर सिंह, निवासी बनकटवा, के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया।


वहीं, दूसरे मामले में जितना थाना कांड संख्या-308/25 के फरार अभियुक्त रवि कुमार, निवासी बीजबनी, के घर भी ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चस्पा किया गया। पुलिस ने दोनों गांवों में सार्वजनिक मुनादी कर न्यायालय के आदेश की जानकारी ग्रामीणों को दी।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं। यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चला रही है।

रिपोर्ट : सोहराब आलम, पूर्वी चंपारण

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता