ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, कई विधेयक लाए जाएंगे और विपक्ष कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Bihar Assembly news
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद विधानमंडल सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयकों को भी सदन में लाया जाएगा।



20 जुलाई को होगी सत्र की शुरुआत

विधान परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 जुलाई को मानसून सत्र का पहला दिन होगा। इसी दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इसके बाद सभापति द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ा जाएगा और दिवंगत नेताओं एवं अन्य हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।



चार दिनों तक होंगे महत्वपूर्ण विधायी कार्य

21 जुलाई को गैर-सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी। 22 और 23 जुलाई को सरकार की ओर से विभिन्न राजकीय विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। वहीं, 24 जुलाई को सत्र के अंतिम दिन प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार विनियोग विधेयक को पारित कराने का प्रयास करेगी। सत्र के पहले दिन को छोड़कर शेष चारों दिनों में प्रश्नकाल आयोजित होगा। इस दौरान विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे, जिनका जवाब संबंधित मंत्री सदन में देंगे।



हंगामेदार रहने के आसार

इस बार मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष भोजपुर फर्जी एनकाउंटर, सरकार के अधूरे वादे और अन्य मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा।



भोजपुर एनकाउंटर का मुद्दा

भोजपुर एनकाउंटर का मामला भी मानसून सत्र में गूंज सकता है। हालांकि इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है, लेकिन विपक्ष इसे लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकता है। इसके अलावा महिलाओं के रोजगार से जुड़ी दूसरी किस्त अब तक जारी नहीं होने के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है।



सत्र को लेकर तैयारियां तेज

मानसून सत्र को देखते हुए बिहार विधानसभा और विधान परिषद में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकार और विपक्ष दोनों ही सत्र के दौरान अपने-अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की तैयारी में जुटे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता