ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

रास्ते के विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मारपीट और पत्थरबाजी से इलाके में दहशत; तीन अरेस्ट

Bihar Crime News: नालंदा के रामपुर गांव में तीन फीट रास्ते के विवाद को लेकर गोलीबारी, लाठीबाजी और पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी उपसरपंच फरार है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में तीन फीट रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमकर गोलीबारी, लाठीबाजी और पत्थरबाजी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सोंनसा पंचायत के उपसरपंच उमेश यादव पर अपने समर्थकों के साथ कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जीतन यादव अपनी जमीन छोड़कर तीन फीट रास्ता देने के बाद वहां दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उपसरपंच ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग के साथ पत्थरबाजी और लाठीबाजी हुई।


वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग लाठियां भांजते और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आए। गोलीबारी की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पत्थर लगने से कुछ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पत्थर बिखरे मिले।


घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी और नामजद उपसरपंच उमेश यादव फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


वरीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता