ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग गई, जबकि दूसरे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आपसी विवाद के दौरान हुई एक घटना में एक युवक को गोली लग गई, जबकि दूसरे युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है। राजीव नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, दूसरे युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  फिलहाल पुलिस मृतक और घायल युवक की पहचान करने के साथ-साथ घटना के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


वही पटना की सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि पटना के राजीव नगर में रहने वाले राजू नामक युवक को गोली मारने आए व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गयी है। राजू को गोली मारने वाले शख्स की पहचान मोतिहारी निवासी पियेश रंजन के रूप में हुई है। जबकि राजू मसौढ़ी का रहना वाला है, राजीव नगर में किराये के मकान में रहता है। राजू से पियेश रंजन का पुराना विवाद चल रहा था। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है। सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।  

पटना से सूरज की रिपोर्ट

पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत