ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सूखा भात खा रहे बच्चे के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, CM हेमंत बोले- अधिकारी संवेदनशील बनें, सेवा भावना रखें

RANCHI : चाईबासा के सदर अस्पताल में बच्चे के सूखा भात खाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद चाईबासा के डीसी खुद सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। बच्चे को

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : चाईबासा के सदर अस्पताल में बच्चे के सूखा भात खाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद चाईबासा के डीसी खुद सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। बच्चे को बिना दाल-सब्जी के सूखा भात परोसने वाले कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 


चाईबासा डीसी ने दोनों बच्चों से मुलाकात के बाद कहा है वे ठीक हैं। सिविल सर्जन अपनी निगरानी में बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले में कहा कि  राज्य के अधिकारी और कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें। सेवा भावना को सबसे उपर रखें।


बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोशल मीडिया के जरिए सूखा भात खाते एक बच्चे की तस्वीर देख वे विचलित हो उठे थे। उन्होनें उपायुक्त से तुरंत इस बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा एवं समुचित पोषण की व्यवस्था कर  जानकारी देने को कहा था।


दरअसल वायरल तस्वीर में दिख रहे बच्चे के माता-पिता की दो दिन पहले ही हत्या हो चुकी है। हमले में यह खुद, एक भाई और बड़ी बहन घायल हो गए थे। इन अनाथ बच्चों का चाइल्ड लाइन की देख-रेख में चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को अन्य मरीजों के साथ ही इस बच्चे को भी खाने में सिर्फ भात मिला, न सब्जी और न दाल। चाइल्ड लाइन की सदस्य सुनीता करूवा ने आपत्ति की तो आधे घंटे बाद दाल-सब्जी दी गई। लेकिन तबतक यह भूखा बच्चा सूखा भात खा चुका था।


टैग्स