ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदक

सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर बोले सीएम नीतीश, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

PATNA : भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीत ग

सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर बोले सीएम नीतीश, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीत गर्म हो गई थी। देर शाम सीएम नीतीश ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उसे राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने कहा था कि यह कोई नई बात नहीं है और इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है। सीएम नीतीश ने कहा है कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है।


बता दें कि रविवार की सुबह-सुबह ये खबर आयी थी कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह के पिता औऱ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की थी। जगदानंद सिंह ने कहा था कि सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ी लडाई छेड़ी औऱ इसके लिए त्याग करना पडता है। वैसे सूत्रों के हवाले से खबर ये आयी थी कि नीतीश कुमार को खुश करने के लिए तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह से इस्तीफा लिया है।


बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते कहा था कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए त्याग किया है. पूरे भारत में मंडी कानून समाप्त करने के लिए आंदोलन चला. बिहार में भी मंडी कानून समाप्त कर दिया गया है. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों के लिए मंडी कानून लागू करने की मांग उठायी थी. लेकिन सिर्फ मांग उठाने से काम नहीं चलता, इसके लिए त्याग करना पड़ता है. इसलिए सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है. क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार के अंदर कोई लड़ाई आगे बढ़े. लेकिन बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों, मजदूरों औऱ गरीबों के हित में अपना त्याग पत्र भेज दिया है.


जगदानंद सिंह ने कहा था कि सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया है. तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता हैं. उन्हें उस इस्तीफे को जहां भेजना है वहां भेजेंगे. तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह का इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंपा और फिर नीतीश ने उसे स्वीकार करने की औपचारिकता निभायी. अब जब सीएम से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्हों ने बड़ी ही बेफिक्र होकर कहा कि इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है.