ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान को लेकर परिवाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ता ने धार्मिक भावना आहत होने का आरोप लगाते हुए बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
बाबा रामदेव के खिलाफ परिवाद
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: योग गुरु बाबा रामदेव उर्फ रामकृष्ण यादव के एक बयान को लेकर मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। परिवाद हक-ए-हिन्दुस्तान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तमन्ना हाशमी ने दायर किया है।



दायर परिवाद में कहा गया है कि 13 जुलाई 2026 की रात बाबा रामदेव का एक बयान टीवी पर प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों का मूल भी हिंदुओं से है और सबका बाप एक है। परिवादी तम्मना हाशमी का आरोप है कि इस बयान से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका है।



परिवाद में बाबा रामदेव उर्फ रामकृष्ण यादव को आरोपित बनाया गया है। परिवादी ने बीएनएस की धाराओं 299 और 302 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायालय से मामले में संज्ञान लेने एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।



परिवाद बीएनएसएस की धारा 212 के तहत दायर किया गया है। मामले में न्यायालय द्वारा परिवाद स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई को तय की गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता