ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने शुक्रवार को छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव, श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन निदेशक और विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

Bihar Ias Transfer
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने एक बार फिर छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। तबादले के तहत नवादा और कैमूर की उप विकास आयुक्त (DDC) को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।



पशुपालन विभाग के निदेशक और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया गया है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। श्रीकांत शास्त्री इससे पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पिछले सप्ताह ही उनका वहां से तबादला किया गया था।



सीवान के जिलाधिकारी रह चुके 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है।



2021 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में नवादा की डीडीसी नीलिमा साहू को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कैमूर की डीडीसी और 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या शक्ति को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है। दिव्या शक्ति इससे पहले पटना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।



बिहार सरकार की ओर से यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय किया गया है, जब कुछ दिन पहले ही राज्य में बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।


बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी


बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता