ब्रेकिंग
मेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देश

मातम में बदलीं रक्षाबंधन की खुशियां: नदी में नहाने गई तीन लड़कियां डूबीं, दो के शव मिले; तीसरी की तलाश जारी

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती में मरगंग धार में नहाने गई तीन बच्चियां तेज बहाव में डूब गईं। ग्रामीणों ने दो बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरी बच्ची की तलाश में ग्रामीण और प्रशासन की टीम जुटी रही।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओलनी टोला मरगंग धार में नहाने गई तीन बच्चियां डूबकर लापता हो गईं। घटना के बाद साथ में स्नान कर रही दो अन्य बच्चियों ने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी। आवाज सुनकर परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी।



ग्रामीणों ने घटना की सूचना पीरपैंती थाना पुलिस और अंचल प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने दो बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। तीसरी बच्ची की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी।



जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन को लेकर ओलनी टोला निवासी मुन्ना पासवान की दो बेटियां मरगंग धार में नहाने गई थीं। इनमें उच्च विद्यालय बुधचक की दसवीं कक्षा की छात्रा मोनाली कुमारी (17) और मध्य विद्यालय ओलनी टोला की आठवीं कक्षा की छात्रा चंदा कुमारी (16) शामिल थीं।



इसके अलावा अरविंद पासवान की आठ वर्षीय बेटी अभिलाषा कुमारी, जो मध्य विद्यालय ओलनी टोला में चौथी कक्षा की छात्रा थी, भी उनके साथ गई थी। तीनों गांव की दो अन्य बच्चियों के साथ धार में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों डूबने लगीं।



साथ में नहा रही दोनों बच्चियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मोनाली और चंदा को पानी से बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। तीसरी बच्ची अभिलाषा की तलाश ग्रामीणों की ओर से लगातार की जा रही थी।



घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। तीनों बच्चियों के घरों में कोहराम मच गया। मोनाली और चंदा की मां रानी देवी तथा अभिलाषा की मां क्रांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। रक्षाबंधन के मौके पर अभिलाषा का भाई अभिनंदन और मोनाली-चंदा का भाई सोमनाथ राखी बंधवाने की तैयारी में थे। लेकिन हादसे के बाद परिवारों में खुशी का माहौल गम में बदल गया।



घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि सुकेश यादव, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से लापता बच्ची की तलाश जारी रही।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता