ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियां

Bihar Road Accident: रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही सुपौल की एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। एनएच-27 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान चली गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए। बहन की मौत की खबर सुनकर अस्पताल...

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियां
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Road Accident: सुपौल में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर से निकली 25 वर्षीय पूजा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई. बहन की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे भाई के सामने जब बहन का शव आया तो वह खुद को संभाल नहीं सका और बेसुध होकर गिर पड़ा. जिस बहन के हाथों से भाई की कलाई पर राखी सजनी थी, उसी दिन परिवार को उसकी मौत की खबर मिली.


हादसा राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर चौक के पास एनएच-27 पर हुआ. जानकारी के अनुसार फारबिसगंज की ओर से एक मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर सुपौल की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे में पूजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. मृतका की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रवि धामी की 25 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है.


हादसे में दिलखुश कुमार, उनकी पत्नी किशमिश देवी और उनका 18 माह का बच्चा घायल हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने पूजा देवी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दिलखुश कुमार और किशमिश देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है.


रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी पूजा

घायल दिलखुश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी, साली पूजा देवी और 18 माह के बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से फारबिसगंज से सुपौल जा रहे थे. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के लोग भाई को राखी बांधने जा रहे थे. इसी दौरान रामविशनपुर चौक के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.


हादसे में पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद अज्ञात कार मौके से फरार हो गई. पुलिस अब दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटी है.


अस्पताल पहुंचने पर भाई के सामने आया बहन का शव

पूजा देवी की मौत की खबर जब उनके परिजनों तक पहुंची तो घर में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां पूजा देवी का शव देखकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


सबसे भावुक स्थिति उस समय बन गई, जब पूजा देवी का भाई अस्पताल पहुंचा. वह बहन से राखी बंधवाने का इंतजार कर रहा था, लेकिन अस्पताल में उसके सामने बहन का शव था. बहन को मृत देखकर वह खुद को संभाल नहीं सका और बेसुध होकर गिर पड़ा. अस्पताल परिसर में कुछ देर तक चीख-पुकार मची रही.


रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंजार अहमद ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद तीन घायल अस्पताल पहुंचे थे. इनमें एक महिला और एक पुरुष की स्थिति गंभीर थी. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायल बच्चे की हालत फिलहाल ठीक है. हादसे में एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी.


घटना की सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.