ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठी

BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

Bihar Student Protest: पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने लंबित परीक्षाओं के आयोजन और रुके हुए रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए कार्यालय के गेट पर ताला लगा...

BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Student Protest: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय का घेराव किया और मुख्य गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा लंबित परीक्षाओं के आयोजन और रुके हुए परिणाम जल्द जारी करने की मांग उठाई.


प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि इंटरमीडिएट स्तर की भर्ती, बीएसएससी सीजीएल-4, बीएसओ समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं लंबे समय से लंबित हैं. वहीं कई परीक्षाओं के परिणाम भी अब तक घोषित नहीं किए गए हैं. इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है और उन्हें लगातार मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सौरव ने कहा कि आयोग की सुस्त कार्यशैली के कारण लाखों युवाओं के सपने प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर परीक्षाएं और परिणाम जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आयोग लंबित परीक्षाओं का कैलेंडर जारी नहीं करता और रुके हुए परिणाम प्रकाशित नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.


प्रदर्शनकारियों ने आयोग के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया. उनका कहना था कि जिस तरह आयोग की लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य पर ताला लग गया है, उसी के विरोध में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा है. अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की.


प्रदर्शन के दौरान आयोग कार्यालय के बाहर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. एयरपोर्ट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी. हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस को किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं करना पड़ा.


अभ्यर्थियों ने सरकार और बिहार कर्मचारी चयन आयोग से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण हजारों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, इसलिए सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.