ब्रेकिंग
प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी ✦मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान✦वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा 5 स्टार रिसॉर्ट, बिहार कैबिनेट ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

बिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: सीतामढ़ी में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें नेपाली नागरिकों समेत कई यात्री घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया...

बिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर
© ai
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड स्थित भिट्ठा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया. गोपालपुर गांव के समीप एक यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई. हादसे में दो नेपाली नागरिकों समेत कुल पांच यात्री घायल हो गए. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे हुई. बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. गोपालपुर गांव के पास पहुंचते ही बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया. चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी.


दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल, अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडेय और सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.


घायलों में सुरसंड थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव और परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी सीता देवी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, हादसे में घायल दो नेपाली नागरिकों समेत अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.


सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. लाल कुमार ने बताया कि अधिकांश घायलों को हल्की चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.


हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया.